
pardarshi vikas news
कुरारा, हमीरपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान वर्ष 2026 के तहत निकाली जा रही सोमनाथ यात्रा के लिए जनपद हमीरपुर से 10 श्रद्धालुओं का चयन किया गया है। चयनित लोगों में कुरारा ब्लॉक क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी लोकगायक महावीर प्रजापति भी शामिल हैं। अन्य चयनित यात्रियों में कृष्ण कुमार, अनीता, कुबेर सिंह, लल्लू राम, श्यामबाबू, संदीप कुमार, स्कंद पांडेय, गणेश और विनय के नाम शामिल हैं। नोडल अधिकारी सुरेश कुमार धुरिया के नेतृत्व में सभी श्रद्धालु लखनऊ से सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमतीनगर से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।