news-details

सोना-चांदी के दाम में गिरावट, सोना ₹1.46 लाख पर आया

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में 22 जून को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत में ₹5,826 प्रति किलो की कमी आई है, जिसके बाद एक किलो चांदी का भाव करीब ₹2.37 लाख पहुंच गया।वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,694 सस्ता होकर करीब ₹1.46 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत करीब ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम थी।इस साल सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी 2026 में सोना अपने उच्चतम स्तर करीब ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इसके बाद से सोने की कीमत में करीब ₹30 हजार की गिरावट आई है।चांदी भी जनवरी में अपने रिकॉर्ड स्तर करीब ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी। अब यह करीब ₹1.49 लाख प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।विशेषज्ञों के अनुसार, सोना खरीदते समय ग्राहकों को BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही लेना चाहिए। साथ ही खरीदारी से पहले अलग-अलग स्रोतों से कीमत की जांच करनी चाहिए।चांदी की शुद्धता जांचने के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट और कपड़े से रगड़कर जांच जैसे तरीके अपनाए जा सकते हैं।