
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। प्रत्येक नागरिक को चैतन्य होने की आवश्यकता है, हर किसी को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आना होगा , सीपीआर जीवनरक्षक प्रक्रिया है सभी जागरूक नागरिक को यह प्रक्रिया आनी चाहिए ,ऐसे आयोजन सराहनीय है प्रशासन का पूरा सहयोग आयोजन कर्ताओं को मिलता रहेगा,यह बाते आईएमए सुलतानपुर द्वारा आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कही। पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित बुनियादी जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशासन के पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया साथ ही एमजीएस विद्यालय के बच्चों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। सैकडो लोगो ने जीवन रक्षक प्रक्रिया सीपीआर देने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन और सीपीआर के प्रशिक्षक डॉ ए पी अरोड़ा ने विधिवत तरीके से इसका प्रशिक्षण दिया। डॉ जे पी सिंह ने कार्यक्रम की भूमिका और इस कार्यक्रम की जरूरत पर प्रकाश डाला और कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे जिससे हर व्यक्ति को इसके लिए प्रशिक्षित किया जा सके। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ए के सिंह ने कहा कि दिल की धड़कन अचानक रुकने पर सीपीआर जीवन रक्षक प्रणाली मरीज के लिए वरदान साबित हो सकती है उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता के लिया सभी का धन्यवाद दिया । मंच संचालन अभिषेक सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिलाधिकारी महोदय, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,मुख्य जिला विद्यालय निरीक्षक एस पी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकरसिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन,उप जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव,वरिष्ठ समाज सेवी, अमर बहादुर सिंह, डॉ सुभाष सिंह, डॉ अंकुर सेठ, डॉ सुधाकर सिंह , डॉ ए एन सिंह, डॉ एस के गोयल,सच्चिदानंद सिंह आदि मौजूद रहे।