
PARDARSHI VIKASH NEWS गुजरात के सूरत में डायल-112 पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से समय रहते बचा लिया। घटना लस्काना इलाके की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की है, जहां शख्स ने सातवीं मंजिल के फ्लैट में खुद को अंदर से बंद कर लिया था और जहर पीने की कोशिश की थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को गंभीर देखते हुए एक कांस्टेबल ने पड़ोसी फ्लैट की बालकनी और बाहरी ग्रिल के सहारे अंदर प्रवेश किया। अंदर पहुंचते ही पुलिसकर्मी ने व्यक्ति के हाथ से जहर की शीशी छीन ली और उसे तुरंत काबू में किया। इसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की हालत उस समय गंभीर थी और उसे उल्टियां भी हो रही थीं। समय पर कार्रवाई के कारण उसकी जान बचाई जा सकी। घटना 8 जून की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। पुलिस ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसकी सराहना की जा रही है।