
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।डा भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई। पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।सी डी ओ पूजा साहू और एस डी एम पंकज मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।प्रतियोगिता में मेरठ ने देवीपाटन को2-0से हराया। लखनऊ ने गोरखपुर को 3-0से हराया। आगरा ने मिर्जापुर को3-0,बरेली ने मुरादाबाद को7-0से हराया । वाराणसी ने झांसी मंडल को 12-0के अंतर से हराया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी, राजेश कनौजिया,एम एस बैग आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।