news-details

स्थानांतरण से पहले चार आशुलिपिक पदोन्नत

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Gonda

देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने स्थानांतरण से पहले चार आशुलिपिकों को वैयक्तिक सहायक श्रेणी-2 पद पर पदोन्नत किया। पदोन्नति पाने वालों में राम आशीष यादव, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र बहादुर और शिव गोपाल तिवारी शामिल हैं।

यह पदोन्नति आशुलिपिक संवर्ग सेवा नियमावली-2014 के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति पर दी गई। पदोन्नत कर्मचारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-6 के पदों पर तैनाती दी गई है। नई नियुक्ति में राम आशीष यादव और शिव गोपाल तिवारी को बहराइच, रविंद्र कुमार को बलरामपुर और वीरेंद्र बहादुर को गोंडा में तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील का हाल ही में स्थानांतरण कर उन्हें उत्तर प्रदेश शासन में प्रमुख सचिव बनाया गया है। पदोन्नति पर उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में सहयोग और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।