
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत भाजपा कानपुर ग्रामीण की ओर से आवास विकास हंसपुर, नौबस्ता स्थित कांति सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी शंकरलाल लोधी ने फीता काटकर किया। शिविर में 155 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई। मुख्य अतिथि शंकरलाल लोधी ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लोगों को समय रहते अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने का अवसर देते हैं।कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री एवं कानपुर ग्रामीण प्रभारी आनंद सिंह ने रक्तदान और स्वास्थ्य जांच को समाज से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवा बताया। क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने स्वस्थ समाज के लिए स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान विधायक उपेंद्र पासवान ने अभियान के तहत आयोजित सेवा गतिविधियों की जानकारी दी और रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री समरजीत सिंह ने किया। शिविर में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी।
