
Pardarshi Vikas News Banda
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जिले में स्वास्थ्य विभाग और निजी चिकित्सा केंद्रों में जांच के नाम पर मरीजों से खुलेआम वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टरों और लैब सेंटरों के बीच 30 से 50 प्रतिशत तक कमीशन का नेटवर्क चल रहा है, जिसके चलते सामान्य जांच जो 1100 रुपये में हो सकती है, उसके लिए मरीजों से 7000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। मरीजों को अनावश्यक और महंगे टेस्ट लिखे जा रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के बाहर स्थित जांच केंद्रों पर यह गोरखधंधा अधिक सक्रिय बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा है। जनपद में बड़ी संख्या में अवैध जांच सेंटर बिना किसी नियंत्रण के संचालित हो रहे हैं। कई बार डॉक्टर इलाज से पहले ही महंगी जांचें लिख देते हैं, जिससे कमीशन आधारित सिस्टम को बढ़ावा मिल रहा है। लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।