
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के थाना एत्माद्दौला पुलिस ने सबमर्सिबल बनाने वाली फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का 15 घंटे में खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लाखों रुपये का सामान, एक तमंचा .315 बोर और कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 24 जून को फैक्ट्री मालिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जून की रात अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर सबमर्सिबल से जुड़ा सामान चोरी कर लिया। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।25 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कटरा बजीर खां क्षेत्र स्थित फैक्ट्री को निशाना बनाया था और चोरी किए गए सामान को ऑटो में भरकर ले गए थे।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। मुख्य आरोपी महेंद्र कुशवाह सहित अन्य के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र पुत्र कैलाशी उर्फ छुल्ली, सुमित दिवाकर, जतिन उर्फ जुग्गू पुत्र मुकेश कुशवाह, दीपक प्रजापति और ईशान उर्फ बाबा शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, चोरी के नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।