
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। बुंदेलखंड के युवा रिसर्च स्कॉलर एवं शिक्षाविद् रोहित सिंह राजावत की पुस्तक "सकारात्मकता का अमृतपान" प्रकाशित हो गई है। पुस्तक का प्रकाशन बुक्स क्लिनिक पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। लेखक का कहना है कि यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास है। रोहित सिंह राजावत ने बताया कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में बढ़ते तनाव, क्रोध और नकारात्मक सोच से बाहर निकलने का संदेश इस पुस्तक के माध्यम से दिया गया है। उनका कहना है कि पुस्तक का प्रत्येक अध्याय पाठकों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।लेखक लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं और हजारों विद्यार्थियों को शिक्षित कर चुके हैं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने 14 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की है, जिसके लिए उन्हें बुंदेलखंड रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।रोहित सिंह राजावत ने बताया कि पुस्तक वर्तमान में गूगल प्ले बुक्स, अमेज़न और ई-बुक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है तथा जल्द ही फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगी। उन्होंने युवाओं से पुस्तक पढ़कर सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाने की अपील की।