news-details

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कम नहीं हो रहे फरियादी

You can share this post!

मीडिया को नहीं दिया जाता दर्खास्तों का विवरण 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। जिला मुख्यालय की तहसील गौरीगंज में सबसे अधिक फरियादी आ रहे हैं। प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले सबसे अधिक आ रहे हैं। पहले की तरह अब जिला सूचना अधिकारी कार्यालय शिकायतों का विभागवार विवरण मीडिया को नहीं दे रहा है। शनिवार को ‌ डी एम संजय चौहान ने गौरीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की। यहां फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी।सौ शिकायतें रजिस्टर की गई हैं,सात का निस्तारण दिवस के दौरान किया गया है। शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान ‌दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अमेठी में 29, मुसाफिर खाना में 34, तिलोई में 29शिकायतें  आई । अमेठी में एक, गौरीगंज में सात, मुसाफिर खाना में तीन और तिलोई में चार शिकायतों का निस्तारण हुआ है ‌। गौरीगंज में सबसे अधिक सौ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। यहां 6जून को सम्पूर्ण समाधान दिवस में 90प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए थे।  उत्तर प्रदेश में  जब सरकार ने तहसील दिवस और सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शुरू किया था तो उस समय सूचना विभाग की ओर से विभागवार दर्खोस्तों का विवरण देता था और हर दिवस में अधिकारी लम्बित मामलों की गहन समीक्षा करते थे।समय के साथ अब यह विशेष जन सुनवाई भी औपचारिक हो गई है। राजस्व विभाग के तमाम मामले ऐसे हैं जो बार बार अधिकारियों के सामने आ रहे हैं और शासन की ओर से शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश बेमानी साबित हो रहे हैं।एस डी एम से निराश फरियादी , डी एम के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर शिकायत कर रहे हैं।

 

माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतें लम्बित न रखीं जाय। पीड़ित और फरियादियों को संतुष्ट किया जाय। सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर मौके पर जाकर मामले निस्तारित करें। लापरवाही सामने आने पर सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी  -संजय चौहान ,जिलाधिकारी, अमेठी