
पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन बांदा
थाना परिसर कमासिन में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा की मौजूदगी में समाधान दिवस में 23 शिकायतें आई समाधान दिवस में भूमिधरी चकनाप के विवाद और मंदिर के पास नाली बनाकर गंदा पानी बहाने आबादी से लगी भूमि चक मार्ग पर कब्जा करने सुमन पत्नी संदीप ने अवैध कब्जा हटाने सहित लक्ष्मीनिया कमासिन ने सरकारी नाली नष्ट करने की समस्याओं का प्रार्थना पत्र देकर निदान की मांग की ।जिसमें संबंधित उप निरीक्षकों और राजस्व निरीक्षकों को मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक ने इंचार्ज थाना प्रभारी कमासिन दान बहादुर को दिए। थाना दिवस पर आए फरियादियों को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं को निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की उपस्थिति लोगों से अपेक्षा की।