
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में गेहूं खरीद अभियान के अंतिम दिन भी खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ रही। तीन खरीद केंद्रों पर कुल 700 किसानों से 48,747 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश किसानों का भुगतान कर दिया गया है और बड़ी मात्रा में गेहूं का उठान भी पूरा हो चुका है। अंतिम दिन शाम तक शेष किसानों की तौल कर खरीद प्रक्रिया समाप्त कर दी गई।