news-details

सपाइयों ने 13 रुपये प्रति किलो की दर से  बांटी चीनी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी / गौरीगंज। गुरुवार को समाजवादी पार्टी  कार्यालय में रक्षाबंधन से पहले महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरा गया। सपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और बहनों को 13 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से पांच क्विंटल चीनी वितरित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा सरकार को उसके पुराने वादे की याद दिलाना था।महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के सम्मान में आयोजित किया गया था। उन्होंने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाएगी।कार्यक्रम के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार से अपने पुराने वादों को पूरा करने और आम जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने की मांग की।शिव प्रताप यादव बीआरसी और मनीराम वर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।