
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय ककोर में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की प्रेरणा देता है। उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर जनता की शक्ति का महत्व स्थापित किया। उनके विचारों से सामाजिक परिवर्तन, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ला, मदन सिंह गौतम, टिल्लू राजपूत, कमलेश तिवारी, रश्मि यादव, सुमन दिवाकर, राजनारायण बघेल, बड़े गौर, अनवर यादव, राजेश राजपूत, लल्लू प्रधान, पुष्पेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, ओमवीर यादव, विजय राजपूत, डॉ. नवीन यादव और मनीष कठेरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।