news-details

सपा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित 10 सूत्रीय मांगें उठाई गईं।सपा नेताओं ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से लाखों-करोड़ों छात्रों का परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठता जा रहा है। पार्टी ने परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा एजेंसियों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया गया। सपा ने पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।पार्टी ने यह भी मांग की कि रद्द हुई प्रतियोगी परीक्षाएं अभ्यर्थियों से बिना अतिरिक्त शुल्क दोबारा कराई जाएं, प्रभावित छात्रों को आर्थिक सहायता और यात्रा भत्ता दिया जाए तथा भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए।सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने युवाओं से जुड़े इन मुद्दों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो पार्टी छात्रों, अभिभावकों और आम जनता के साथ व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।इस दौरान पूर्व विधायक सतीश निगम, शैलेंद्र यादव 'मिंटू', संजय सिंह, बंटी सेंगर, दीपक खोटे, शादाब आलम, सुधांशु मिश्रा, इशरत इराकी, मेराज अहमद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।image.gif