news-details

सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पर हत्या का मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के हंडिया विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक हाकिम लाल बिंद समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला 22 दिनों के भीतर दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत से जुड़ा है। परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या कर शवों को फंदे से लटका दिया गया।परिवार के सदस्य सुनील कुमार उर्फ दारा की तहरीर पर विधायक हाकिम लाल बिंद, उनकी रिश्तेदार गायिका सुमित्रा नंदिनी, अमित गौतम, गौरी और संजय गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि करीब चार बीघा आठ बिस्वा पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों का दावा है कि इसी रंजिश में पहले 9 जून को संतोष कुमार और फिर 22 दिन बाद बड़े भाई सुशील कुमार की हत्या की गई।वहीं विधायक हाकिम लाल बिंद ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई के बाद उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन विवाद और दोनों मौतों के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।