
पारदर्शी विकास न्यूज़ मुंशीगंज/भेंटुआ। सरुवांवा में बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर एवं बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन दो अगस्त को किया गया है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्य मंडल प्रभारी और पूर्व एम एल सी नेता विधान परिषद दिनेश चन्द्रा और मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम भी बैठक और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार और महासचिव श्याम कुमार ने बूथों पर बैठक और जनसंपर्क किया। पार्टी के नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने भी गांवों में जनसंपर्क किया। शुक्रवार को दोपहर बाद मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने सरुवांवा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम किसी भी तरह से कमजोर नहीं होना चाहिए। जिला अध्यक्ष और विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों को सर्वसमाज के लोगों को कार्यक्रम में लाने के निर्देश दिए।