
सपा राजनीतिक दल नहीं परिवार डेवलपमेंट एलांइस:विश्व नाथ पाल
संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या/बलरामपुर।बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने मंगलवार को बलरामपुर में जिला स्तरीय बैठक कर सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के काम की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सभी पोलिंग बूथों पर सर्वसमाज का मजबूत आधार तैयार करने के साथ बसपा की रीति नीति और उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने पर जोर दिया।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बसपा सुप्रीमो के ताजा बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी विधान सभा चुनाव में सर्वसमाज के एलाइंस के बल पर अकेले चुनाव लड़ेगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कैडर देकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। मंडल प्रभारी राज कुमार कुरील,राजू गौतम, विद्यासागर गौतम, लालचंद कोरी, पुजारी गौतम और जिला अध्यक्ष हरीराम बौद्ध ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।बैठक की शुरुआत बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति की पड़ताल के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं से उन्हें मालाएं पहनाकर सम्मानित कराया और पार्टी मूवमेंट के लिए प्रतिदिन मेहनत से काम करके सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस तैयार करने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में छः राष्ट्रीय पार्टियां हैं। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियां जातिवादी, संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी हैं। मान्यवर कांशीराम साहब के कथन की याद दिलाई और कहा कि कांग्रेस नागनाथ है, भाजपा सांपनाथ है। समाजवादी पार्टी कोई दल नहीं परिवार डेवलपमेंट एलांइस है।सपा ने बहुजन महापुरुषों को सबसे अधिक अपमान किया और एस सी/एस टी के आरक्षण को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सपा में शामिल होकर राजनीति करने वाले नेताओं को स्वार्थी,मिशन विरोधी और धोखेबाज बताया।उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करना ही बसपा का घोषणा पत्र है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा,सपा तीनों पार्टियां जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं।जिन लोगों ने सदियों से खेती, नौकरी, रोजगार, मंदिर , राजनीति,शासन प्रशासन आदि सभी तरह के संसाधनों पर अधिकार जमाए रखा है,वहीं लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच मनुवादी है।इनकी सोच यदि भारतीय संविधान की मंशा के अनुरूप होती तो आरक्षण की समीक्षा की बात न करते। हमारी मुखिया बहन मायावती जी ने कहा है कि आरक्षण के मामले में क्रीमी लेयर फार्मूला बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी संविधान के विपरीत है।प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज पार्टी के विरोध में कांग्रेस और भाजपा की मदद से खड़े किए गए राजनीतिक दलों और नेताओं से सावधान रहने की अपील की और कहा कि झूठी राजनीति करके जनता को गुमराह करना भाजपा, कांग्रेस और सपा की प्रवृत्ति में शामिल है।
जबसे देश में भाजपा की सरकार है जनता लाइन में लगी हुई है-राजू गौतम
गोंडा में भी जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी राजू गौतम, राजकुमार कुरील और लालचंद कोरी ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की और संगठन के अवशेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।मंडल प्रभारी राजू गौतम ने कहा कि बसपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है जनता कभी नोट बंदी,कभी आधार कार्ड तो कभी खाद, तो कभी आवास के लिए लाइन में लगी हुई है।गरीबी , मंहगाई, बेरोज़गारी की समस्यायों की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। युवा नौकरी के नाम पर ठगे जा रहे हैंराजकुमार कुरील ने कहा कि बहुजन समाज की सारी समस्याओं का हल तभी हो सकता है जब बहन मायावती के हाथ में शासन होगा।लालचंद कोरी ने कहा कि सर्वसमाज 2027में बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर चुका है।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष राम बरन मौर्य ने किया। प्रदीप गौतम, शिवपूजन गौतम,राम जियावन, अर्जुन पासवान, बच्छराज, राधेश्याम भारती, राजेश तिवारी ,मनोज कनौजिया , हरिश्चंद्र गौतम, नुसरत अली,शिव कुमार विश्वकर्मा, राजेन्द्र आर्य, हीरालाल राव, लवकुश भारती आदि मौजूद रहे।