news-details

सरकारी खरीद रिकॉर्ड सार्वजनिक करने वाले छात्र का नया पोर्टल लॉन्च

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली पर सवाल उठाने वाले 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने अब एक सार्वजनिक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसमें भारत सरकार के सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट (CPP) पोर्टल से जुटाए गए करीब 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड उपलब्ध कराए गए हैं। सार्थक ने बताया कि दो सप्ताह की मेहनत के बाद तैयार किए गए इस डेटाबेस का उद्देश्य सरकारी खर्च से जुड़ी जानकारी आम नागरिकों, पत्रकारों और शोधकर्ताओं के लिए आसानी से उपलब्ध कराना है। यह डेटा उनकी वेबसाइट sarthaksiddhant.com पर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। सार्थक का कहना है कि इससे लोग सरकारी खरीद और खर्च का स्वतंत्र रूप से विश्लेषण कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। इससे पहले उन्होंने सीबीएसई की मूल्यांकन प्रणाली और OSM से जुड़े टेंडर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी उनसे मुलाकात की थी और उनके प्रयासों की सराहना की थी। वहीं, OSM से जुड़ी कंपनी COEMPT पर पहले भी तेलंगाना बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं।