news-details

सरदार पटेल जयंती पर जुटेंगे हजारों लोग

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, सुल्तानपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को तिकोनिया पार्क में समारोह आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पंकज पटेल के संयोजन और शीलभद्र सिंह पटेल के सहयोग से जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक सीताराम वर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। आयोजकों ने नागरिकों से सुबह 10 बजे तक पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।