news-details

सड़क हादसे में घायल महिला फैक्ट्री कर्मी की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। आठ दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला फैक्ट्री कर्मी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। कुरारा क्षेत्र के डामर गांव की मूल निवासी सरस्वती द्विवेदी (50) सुमेरपुर में रहकर फैक्ट्री में काम करती थीं। 30 मई की सुबह वह पैदल ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी उद्योग नगरी के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।परिजनों ने उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि कोरोना काल में उनके पति का निधन हो चुका था। सरस्वती अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है।