
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। मौदहा थाना क्षेत्र में देर रात करीब 2:35 बजे सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत एक कार चालक ने राहमनीया इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी ब्रेजा कार में टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क किनारे लेटे करीब 60 वर्षीय अरसद उर्फ बाबू वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।