news-details

सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वृंदावन रोड स्थित बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मंगलवार सुबह मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।मृतक की पहचान केशवपुरा निवासी आजाद पुत्र सलीम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आजाद कबाड़ का काम करते थे और किसी काम से अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान कृष्णापुरम क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह परिजन और स्थानीय लोग बिरला मंदिर चौकी के पास पहुंच गए और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।