news-details

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त और मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की समीक्षा की।डीएम ने अधिकारियों को प्रमुख मार्गों, संपर्क मार्गों और आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत, सिंचाई विभाग और नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता से दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी और सत्यापन भी किया जाए। अनुरक्षण अनुबंध वाली सड़कों की मरम्मत संबंधित संस्था से कराने के निर्देश दिए गए।डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और प्रतिदिन कार्यों की प्रगति के फोटो व वीडियो लोकेशन सहित उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।