news-details

सड़क किनारे कचरे का ढेर, बाजार में बढ़ा संक्रमण का खतरा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKAHS NEWS अयोध्या। हैदरगंज मोड़ से तकमीनगंज रोड पर चौराहे से करीब 30 मीटर आगे सड़क किनारे कचरे का ढेर लगने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मेडिकल स्टोर के पास जमा इस्तेमाल किए गए कुल्हड़, प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरे से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास की कुछ चाय दुकानों से निकलने वाला कचरा रोजाना इसी स्थान पर फेंका जाता है। बरसात के मौसम में खुले में पड़े कचरे से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बाजार आने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं प्रशासक हरिराम निषाद ने बताया कि ग्राम पंचायत में दो सफाईकर्मी तैनात हैं, लेकिन दोनों की ड्यूटी ब्लॉक परिसर और मुख्यालय में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में अभी तक सार्वजनिक डस्टबिन की व्यवस्था नहीं हो सकी है।वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) और बैटरी चालित कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध है, लेकिन बाजार में नियमित कचरा उठान नहीं होने से लोग सड़क किनारे कचरा फेंकने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से बाजार में सार्वजनिक डस्टबिन लगाने, नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने और खुले में कचरा फेंकने पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र को स्वच्छ रखा जा सके और संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।