news-details

सड़क सुरक्षा के लिए रिपीटेड मार्किंग योजना शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  हमीरपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा “रिपीटेड बैर मार्किंग” योजना लागू की जा रही है।इसके तहत टी-जंक्शन, वाई-जंक्शन और अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सड़कों पर सफेद और पीली थर्मोप्लास्टिक पट्टियों से विशेष मार्किंग की जाएगी। इससे वाहन चलाते समय उत्पन्न होने वाले ध्वनि और कंपन से चालक को सतर्कता मिलेगी और गति नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस कार्य योजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां आधुनिक सुरक्षा संकेतक लगाए जाएंगे।घाटे और दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर यह कार्य कराया जाएगा। शासन को विस्तृत कार्ययोजना भेजी जा चुकी है और बजट स्वीकृति के बाद काम तेजी से शुरू किया जाएगा।प्रशासन का कहना है कि इस पहल से सड़क हादसों में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित होगी।