news-details

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/जामो ।थाना क्षेत्र के मंडका मजरे नौरंगाबाद में रविवार की शाम बहन के घर से लौट रहे 18 वर्षीय युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 12 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका दोस्त छिटककर अलग जा गिरा और बाल-बाल बच गया। रात में अंधेरा होने के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी।मृतक की पहचान भीम पुत्र जवाहर लाल निवासी पूरे अजीम, थाना जायस, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार भीम रविवार को अपने दोस्त विकास पुत्र रामराज, उम्र 19 वर्ष, के साथ अपनी बहन भारती की ससुराल हिंदू पुरवा, थाना जामो गया था। शाम करीब 6:30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों ने शराब पी ली। इसके बाद भीम बाइक चलाने लगा