news-details

सड़क दुघर्टना में दो सगे भाइयों की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी।  शुक्रवार की रात बेटी की शादी से ठीक पहले पिता और चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई।  जब बारात घर के दरवाजे पर खड़ी थी। बैंड पर बाराती दूल्हे के साथ नाच-गा रहे थे। द्वारपूजा और जयमाल की तैयारियां चल रही थीं।इसी दौरान, पंडित जी ने द्वारपूजा के लिए पिता से फल मांगे। घर में फल नहीं थे। परिवार के बाकी लोग काम में व्यस्त थे। ऐसे में पिता गौतम कुमार ने अपने रिश्ते के भाई आशाराम को बुलाया। कहा- बाइक निकालो, मार्केट से 5 मिनट में फल लेकर आते हैं।बाइक लेकर दोनों घर से 500 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि एक दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कई फीट दूर गिरे। घटना की सूचना घर पहुंची तो रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी मनीषा बेहोश गई। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। हालांकि, परिजन ने शादी की रस्में जल्दी-जल्दी पूरी करा बेटी को विदा कर दिया। रस्मों के दौरान बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर लखनऊ-जौनपुर हाइवे पर जायस मोड़ के पास हुआ।