news-details

शिक्षा से जुड़े हर कदम, बच्चों को भेजें प्रतिदिन स्कूल

You can share this post!


रैली निकालकर बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर।  स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। बच्चों की नियमित उपस्थिति और शत प्रतिशत नामांकन के बारे में अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शनिवार को विकास खंड भादर के दो‌‌ दर्जन से अधिक स्कूलों में बच्चों ने रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यालय के सेवित क्षेत्र का भ्रमण करते हुए  शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों से धान की रोपाई, खेती और अन्य घरेलू कार्यों में काम न लेने का अनुरोध किया और कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार को बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आना सबसे जरूरी है।उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर में ममता सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बच्चों की संख्या सबसे अधिक रही।कम्पोजिट विद्यालय त्रिशुंडी में नोडल संकुल शिक्षक अनिल सोनी और राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों ने रैली निकाली। प्राथमिक विद्यालय मांदापुर में प्रधानाध्यापक प्रहलाद गौतम ने बच्चों को साथ लेकर अभिभावकों से सम्पर्क किया।टीकरमाफी में प्र अ अनुपम सिंह ने रैली निकाली।दसईपुर, रावतपुर, तिवारीपुर में भी बच्चों ने निकाली।

बुलउवा टोलियां गांवों में गईं 
विकास खंड बहादुरपुर में शनिवार को कई शिक्षकों ने बच्चों की बुलउवा टोलियां लेकर गांवों में घर घर सम्पर्क किया। अभिभावकों से छः वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों को नामांकित कराने का निवेदन किया।प्राथमिक विद्यालय नकदेइयापुर के प्रधानाध्यापक हरिकेश भारती ने शनिवार को बच्चों के साथ अभिभावकों से सम्पर्क किया और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का निवेदन किया।