
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिव प्रताप इंटर कालेज ने एक नई परम्परा की शुरुआत की है।इस बार स्वतंत्रता दिवस महोत्सव में विद्यालय में कक्षा शिक्षण और अनुशासन में अच्छी भूमिका निभाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कालेज की संरक्षक गिरिजा सिंह ने प्रिंसिपल संजय कुमार राव के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं को -आदर्श शिक्षक -सम्मान से सम्मानित किया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक में छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र नाथ सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा हासिल कर प्रगति के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि राष्ट्र के अच्छे नागरिक बनना विद्यार्थियों का राष्ट्र के प्रति सबसे बड़ा कर्तव्य है।सन्ध्या सिंह, राजीव सिंह और डॉ पूर्णिमा सिंह को आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।प्राचार्य संजय कुमार राव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पर्व हमें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाता है।कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश शुक्ला ने किया। प्रबंध समिति की अध्यक्ष योगिता सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मो कुद्दुस खां,वसीम अहमद, अनूप सिंह, राजेश यादव, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।