news-details

शिक्षक बने राष्ट्र निर्माता, 162 गुरुओं का सम्मान

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में शनिवार को शिक्षा, सम्मान और संकल्प से सराबोर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर किया।समारोह में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों व प्रोफेसरों सहित एचबीटीयू, डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, आईटीआई तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 162 से अधिक शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 35 वर्षों से नशा मुक्ति अभियान चला रहे अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी एवं सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक योग गुरु ज्योति बाबा को दिया गया “नशा मुक्ति चैंपियन अवार्ड” रहा।सम्मान के बाद ज्योति बाबा ने शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्कूल-कॉलेजों को नशामुक्त बनाना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में नशा मुक्ति परिवार आंदोलन चलाने का आह्वान किया। सभी 162 शिक्षकों ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लियाकार्यक्रम में संजय कुमार शुक्ला, डॉ. रिचा गिरी, डॉ. एसके बर्मन, डॉ. सौरभ अग्रवाल, विनय प्रताप सिंह, मनोज कुमार, डॉ. रचना त्रिवेदी, डॉ. अंकित त्रिवेदी और गीता पाल की विशेष भूमिका रही।