
Pardarshi Vikas News Kanpur
वी.एस.एस.डी. कॉलेज में आयोजित शिक्षक कार्यशाला का उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे हुआ, जिसका संचालन याशिका बाजपेयी ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. विनय कुमार पाठक ने डिजिटल दक्षता और नैतिक जागरूकता के साथ शिक्षकों की नेतृत्व भूमिका पर जोर दिया। सचिव CA नीतू सिंह ने तकनीक-आधारित सतत शिक्षा पर संस्थान की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन ने सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता को सराहा। एम.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. गीतेंद्र तिवारी ने हाइब्रिड प्रारूप से वैश्विक स्तर तक सहभागिता की विशेषता बताई। एकेडलर्न प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यशाला निदेशक डॉ. अंशु सिंह सेंगर ने वक्ताओं और तकनीकी टीम का आभार व्यक्त किया। प्रथम दिवस में प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. राज शरण शाही, डॉ. तनुजा भट्ट, प्रो. सुनील कुमार उपाध्याय और डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह सहित देशभर के शिक्षाविद शामिल हुए। यह कार्यशाला पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीकी मानकों के तहत पूर्णतः पेपरलेस और हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित की गई।