news-details

शिक्षक नेता मुरलीधर शुक्ल को भावभीनी श्रद्धांजलि

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ रायबरेली। शिक्षक नेता मुरलीधर शुक्ल के निधन पर सेवानिवृत्त उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से राजर्षि राम पाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व और शिक्षक हितों के लिए किए गए संघर्ष को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेशीय मंत्री राम मोहन सिंह ने उन्हें कर्मठ और जुझारू शिक्षक नेता बताया। जिला मंत्री डॉ. सुनील दत्त ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शुक्ल आजीवन शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहे। सेवानिवृत्त प्रवक्ता शत्रुघ्न सिंह ने उनके साथ बिताए संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश नारायण द्विवेदी ने की और संचालन बीके मिश्रा ने किया। इस दौरान अशोक कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।