news-details

शंकराचार्य बोले- ‘गाय बेचनी हो तो हमें बेचें

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गायों की खरीद-बिक्री के लिए “गो-एलएक्स (Go-LX)” नाम से वेबसाइट शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी गाय बेचना चाहते हैं, वे इस प्लेटफॉर्म पर जानकारी डाल सकते हैं। गौ सेवक और गौ भक्त उन गायों को खरीदकर उनकी सेवा करेंगे, ताकि गायें कत्लखानों तक न पहुंचें।शंकराचार्य ने कहा कि यदि कोई हिंदू अपनी गाय बेचना चाहता है तो वह उन्हें बेचे, क्योंकि उनका उद्देश्य गायों को कटने से बचाना है। उन्होंने कहा कि “गो-एलएक्स” मंच ओएलएक्स की तर्ज पर काम करेगा और इसका मकसद गौ संरक्षण को बढ़ावा देना है।उन्होंने यह भी कहा कि यह धारणा गलत है कि मुसलमान अगर गाय खरीदना या गौमांस खाना छोड़ देंगे तो हिंदू पशुपालकों को आर्थिक नुकसान होगा। उनके मुताबिक, सच्चा हिंदू कभी भी अपनी गाय को कटने के लिए नहीं बेच सकता।शंकराचार्य ने दावा किया कि देशभर के कई हिंदू संगठन और गौ भक्त इस अभियान से जुड़ने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा भारतीय संस्कृति, करुणा और सनातन मूल्यों का प्रतीक है।