
PARDARSHI VIKASH NEWS लवेदी क्षेत्र के ग्राम वंशीपाल अड्डा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक श्याम जी भैया ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।कथावाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद कंस ने उन्हें मारने के लिए राक्षसी पूतना को भेजा था। पूतना ने वेश बदलकर श्रीकृष्ण को विषैला दूध पिलाने का प्रयास किया, लेकिन भगवान ने उसका वध कर दिया।कथा में गोवर्धन पूजा प्रसंग का भी वर्णन किया गया। श्याम जी भैया ने बताया कि ब्रजवासी इंद्रदेव की पूजा की तैयारी कर रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया। इससे नाराज होकर इंद्रदेव ने भारी वर्षा शुरू कर दी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की।कथा के दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। आयोजक रामकुमार कुशवाहा (मुच्छड़ समोसा वाले) तथा परीक्षित विमलेश देवी और राकेश कुशवाहा ने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण करने की अपील की।