
पारदर्शी विकास न्यूज़ वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित चामुंडा मोड़ के श्रीशेष नारायण मंदिर (आनंद धाम) में आचार्य श्रीविष्णु स्वामी जयंती महामहोत्सव 3 सितंबर 2026 को श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव श्रीमज्जगद्गुरु विष्णुस्वामी विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज के पावन सानिध्य में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न होगा।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ सुबह 7 बजे भव्य शोभायात्रा से होगा। शोभायात्रा विष्णु स्वामी अखाड़ा, ज्ञान गुदड़ी से गाजे-बाजे के साथ निकलकर आनंद धाम आश्रम स्थित श्रीशेष नारायण मंदिर, चामुंडा मोड़ तक पहुंचेगी।इसके बाद सुबह 8 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। पूर्वाह्न 10 बजे वृहद संत-विद्वत सम्मेलन होगा, जिसमें प्रख्यात संत, महंत, महामंडलेश्वर, जगद्गुरु, धर्माचार्य और विद्वान शामिल होंगे।दोपहर 12 बजे से महंतों का स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही संत, ब्रजवासी और वैष्णव सेवा के कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने बताया कि जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में संतों व श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।