news-details

श्रद्धांजलि सभा में बौद्ध धम्म की शिक्षाओं पर हुआ संवाद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। पिंडोरिया में बसपा बूथ अध्यक्ष रवि गौतम के पिता निरहू बौद्ध (62) के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बौद्धाचार्य की भूमिका विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने निभाई। पुण्याणुमोदन संस्कार के बाद बौद्ध धम्म की शिक्षाओं पर संवाद हुआ। बसपा नेता जितेंद्र मिश्र ने कहा कि भगवान बुद्ध के मानवता और शांति के संदेश पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती ने समता, करुणा, मैत्री और प्रज्ञा को बौद्ध धम्म का आधार बताया। इस दौरान कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।