
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में शादी के सिर्फ तीन दिन बाद एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया है। घटना बनपुरवा गांव की है, जहां 28 वर्षीय संतोष कुमार की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि युवक का भाई सुशील घटना के बाद से लापता है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार की 7 जून को शादी हुई थी और 8 जून को वह दुल्हन को विदा कराकर घर लौटे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 11 जून की रात अचानक उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।घटना के बाद युवक का भाई सुशील घर से गायब है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। परिजनों ने मामले को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।इंस्पेक्टर अनूप कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। लापता भाई की तलाश के लिए भी टीम लगाई गई है।