
pardarshi vikas news amethi
जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी करतार केशव यादव ने कहा है कि शहीदों और राष्ट्र निर्माताओं की प्रतिमाएं जनमानस को प्रेरणा देती हैं और देश के प्रति कर्तव्य का एहसास कराती हैं।शहीद स्मारक सेवा समिति डी एम कार्यालय के दाहिनी तरफ छोटे पार्क में शहीदों की प्रतिमा लगाएगी। शहीद स्मारक सेवा समिति ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों मंगल पाण्डेय, तात्या टोपे, कुंवर सिंह और बहादुर शाह जफर की प्रतिमा लगाने का मन बना लिया है। समिति के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी करतार केशव यादव ने जानकारी दी है की समिति की तरफ से अमर शहीदों की प्रतिमा लगाने के संबंध मे मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया है। पत्र मे जिलाधिकारी से जिलाधिकारी कार्यालय के दाहिनी तरफ स्थित छोटे पार्क मे अमर शहीदों की प्रतिमाएँ लगाने की अनुमति मांगी है। श्री यादव ने आगे बताया है की पूर्व मे भी संस्था के सौजन्य से जिला पंचायत कार्यालय मे शहीदे आज़म भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव की, विकास भवन परिसर मे झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई की, बस स्टेशन के पास शहीद चंद्र शेखर आज़ाद की और प. राम नरेश त्रिपाठी सभागार मे प. राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद असफाक उल्ला, शहीद रोशन सिंह और शहीद राजेंद्र लहिड़ी की प्रतिमाएँ स्थापित करवा चुकी है।