
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर
बिदोखर पुरई गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि शराब पीने के लिए घर का सामान बेचने से मना करने पर ससुर और देवर ने मिलकर बहू तथा उसके पति की पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता प्रतीक्षा लखेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ससुर जयकरण लखेड़ा शराब पीने के आदी हैं और अक्सर घर का सामान बेचकर शराब खरीदते हैं। शुक्रवार शाम जब वह लोहे की बाल्टी बेचने जा रहे थे तो बहू ने इसका विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।महिला के अनुसार उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति के घर पहुंचने पर ससुर और देवर ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर जब वह बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया।पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद घर में ताला लगाकर उसे बेघर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।