news-details

SIR के बाद मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 30.80 लाख रह गए वोटर

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अंतिम सूची जारी होने के बाद शहर में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 30,80,350 रह गई है, जबकि इससे पहले यह आंकड़ा 39,94,535 था। यानी कुल मिलाकर करीब 9.14 लाख मतदाता सूची से कम हुए हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए, वहीं नए पात्र नागरिकों को भी सूची में शामिल किया गया। 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर तैयार की गई इस सूची में लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों का डेटा शामिल है।

आंकड़ों के अनुसार, सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र 4,60,037 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा क्षेत्र बनकर उभरा है, जबकि कैंट सीट पर सबसे कम मतदाता दर्ज किए गए हैं। अभियान के दौरान करीब 3 लाख नए मतदाता भी जोड़े गए, जिससे चुनावी समीकरणों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

निर्वाचन आयोग ने 10 अप्रैल को सूची सत्यापन का अंतिम दिन निर्धारित किया था। इसके बाद जारी अंतिम सूची में बदलाव की संभावना बेहद कम है। अधिकारी अब बूथ स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।