news-details

तेज आंधी-तूफान से प्राथमिक विद्यालय को भारी नुकसान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के राया ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने प्राथमिक विद्यालय गौसना को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं और बारिश के कारण विद्यालय की बाउंड्री वॉल ढह गई, जबकि दो बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए। साथ ही दो विद्युत खंभे टूटकर गिर पड़े, जिससे विद्यालय की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।घटना के बाद विद्यालय परिसर में मलबा और टूटे पेड़ों की शाखाएं बिखरी मिलीं। आंधी के दौरान विद्यालय में लगी पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई। तेज हवाओं से कई हरे-भरे पेड़ टूट गए, जिससे स्कूल भवन और आसपास के हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी पेड़-पौधे और संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक गोवर्धन दास गुप्ता ने नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल गिरने से विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है और बिजली के खंभे टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है।प्रधानाध्यापक ने प्रशासन से विद्यालय में हुए नुकसान का जल्द सर्वेक्षण कराकर मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। ग्रामीणों ने भी तत्काल राहत और मरम्मत कार्य शुरू करने की अपील की है।