news-details

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, 7 परीक्षार्थी घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुरवामीर ओवरब्रिज के पास कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकराने के बाद पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक समेत सात परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक राहुल (निवासी कुलगांव) चकेरी से छिवली बॉर्डर तक सवारी ढोता है और वह एसएससी जीडी परीक्षा देने जा रहे छात्रों को लेकर पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में कई जिलों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें कल्याणपुर, कानपुर, औरैया और जालौन के परीक्षार्थी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो तेज रफ्तार में था और अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह पलट गया, जबकि चालक का कहना है कि वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी घायलों का इलाज जारी है।