news-details

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया 

देवरिया सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के महदहाँ चौराहे के पास स्थित कृष्णा मैरिज हॉल के समीप मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदपलिया गांव निवासी बृजेश मिश्र (55) मंगलवार सुबह अपनी बाइक से पशु की दवा लेने महदहाँ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान वह सड़क पर गिर पड़े और पास से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में उनके पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा सिर में भी गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।