
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 27 वर्षीय मृत्युंजय कुमार भारती की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी फीनिक्स प्लासियो मॉल के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।मृत्युंजय मूल रूप से बलिया जिले के मौलानपार गांव के निवासी थे और इंदिरा नगर के हरिहर नगर में किराये पर रहते थे। वह एक मॉल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें ट्रॉमा-2 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।