news-details

ताजिया से लौटते ही चोर पकड़े गए

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविन्द पंडित पुत्र बैरागी, निवासी मथुरा बाजार थाना ललिया (जिला बलरामपुर), वर्तमान पता सतईपुरवा, गोंडा तथा आमीर अंसारी पुत्र मोहम्मद हुसैन अंसारी, निवासी सतईपुरवा, गोंडा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, सतईपुरवा निवासी मदीना खातून ने तहरीर देकर बताया कि 26 जून की रात करीब 8:30 बजे वह ताजिया ठंडा कर घर लौटीं। इसी दौरान उन्होंने दोनों आरोपियों को उनके घर से चोरी कर निकलते हुए देख लिया। आरोपियों ने एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ, उनकी बेटी राबिया की एक जोड़ी पायल तथा स्टील के गुल्लक में रखे 131 रुपये चोरी कर लिए थे।महिला द्वारा शोर मचाने पर उनका बेटा मुकद्दर और उसका दोस्त मोहम्मद शफीक मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।पीड़िता की शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।