
पारदर्शी विकास न्यूज़ जामो। थाना क्षेत्र के पूरे चितई गांव में बुधवार शाम तालाब किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम ठकुराइन मजरे पूरे चितई निवासी रामचंद्र की 48 वर्षीय पत्नी सीता सावित्री शाम करीब चार बजे गांव से लगभग 500 मीटर दूर बाबादीन तालाब के पास लकड़ी बीनने गई थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान तालाब किनारे महिला मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।