news-details

तीन राजकीय नलकूपों के रीबोर कार्य का शुभारंभ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को तीन राजकीय नलकूपों के रीबोर कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्य शुरू कराया गया। विधायक सरोज कुरील ने 149 जीजी धर्मेंद्रपुर, 160 जीजी सरगांव और 158 जीजी सरगांव स्थित नलकूपों के रीबोर कार्य का शुभारंभ किया। इन सभी परियोजनाओं पर लगभग 44-44 लाख रुपये की लागत आएगी।विधायक ने कहा कि सरकार किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नलकूपों के रीबोर से पानी की आपूर्ति बेहतर होगी और किसानों की खेती की लागत कम होगी।उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाकर ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा सकता है। इन कार्यों से क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।