
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। जनपद के लोकप्रिय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के संस्थापक एवं युवा डिजिटल क्रिएटर गुरु पटेल,सुल्तानपुर व्यू के संस्थापक एवं युवा डिजिटल क्रिएटर सचिन पुजारी, सुल्तानपुर वाइब्स के युवा डिजिटल क्रिएटर अभिषेक पाण्डेय ने सुल्तानपुर का गौरव बढ़ाया है। इन तीनों युवाओं को नोएडा स्थित GNIOT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने नमस्कार फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड 2026 समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने सम्मानित कर इन तीनों की हौसलाअफजाई की, साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। इस दौरान सम्मान पाने के बाद तीनों युवा क्रिएटरों ने सुल्तानपुर सहित अपने तमाम फॉलोअरों को धन्यवाद दिया है।